-->

search ad

किच्छा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अजय तिवारी का निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

किच्छा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अजय तिवारी का निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

 


रुद्रपुर:(ब्यूरो) किच्छा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा पार्टी द्वारा उम्मीदवार न बनाये जाने से खफा भाजपा नेता अजय तिवारी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सूत्र बताते है कि अजय तिवारी कल इसकी विधिवत रूप से घोषणा कर सकते है। विदित हो कि भाजपा हाईकमान द्वारा आज प्रदेश की 59 विधानसभा क्षेत्र के लिये अपने प्रत्याशियों की घोषिणा की गई है। जिसमें किच्छा विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक चुने जा रहे राजेश शुक्ला को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। किच्छा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश शुक्ला सहित भाजपा नेता विपिन जल्होत्रा,अजय तिवारी,श्रीकांत राठौर, विवेक दीप सिंह ने भाजपा से अपनी दावेदारी ठोक रखी थी। भाजपा हाईकमान द्वारा आज किच्छा विधानसभा क्षेत्र से आज राजेश शुक्ला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता अजय तिवारी ने आज निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। श्री तिवारी के चुनाव मैदान में उतरने के बाद भाजपा के लिये मुश्किल पैदा हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन