-->

search ad

 एक आरोपित महिला को 07.70 ग्राम अवैध स्मैक व 121 नशीले इंजेक्शनों तथा 4970 रुपये नगदी सहित गिरफ्तार किया।

एक आरोपित महिला को 07.70 ग्राम अवैध स्मैक व 121 नशीले इंजेक्शनों तथा 4970 रुपये नगदी सहित गिरफ्तार किया।


नानकमत्ता: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेशानुसार नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए नानकमत्ता पुलिस ने 07.70 ग्राम अवैध स्मैक व 121 नशीले इंजेक्शनों तथा 4970 रुपये नगदी के साथ एक आरोपित महिला को गिरफ़्तार किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा बीएस भंडारी के निर्देशन में थाना नानकमत्ता पुलिस ने बीते मंगलवार को नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नानकसागर बँधे के ऊपर ग्राम गिधौर से स्मैक की तस्करी कर ले जाती 30 वर्षीय गुरमीत कौर पत्नी तारा सिह निवासी गिधौर थाना नानकमत्ता जिला उधमसिंहनगर को 07.70 ग्राम अवैध स्मैक व 121 नशीले इंजेक्शनो तथा 4970 रुपये नगदी लेडीज पर्स के अंदर रखे हुए सहित गिरफ़्तार कर लिया।और थाना नानकमत्ता में धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपित महिला पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित महिला को माननीय न्यायालय में पेश कर ज़िला कारागार भेजा जा रहा है।पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के०सी०आर्या, एस०आई० जावेद मालिक, एस०आई० मंजु पवाँर, का०आसिफ़ हुसैन, का० ललित काण्डपाल, का०प्रकाश आर्य,का० बोबिंदर कुमार, का० राजेश कुमार आदि शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन