नानकमत्ता के स्वयंसेवियों ने नगर में निकाली जागरूकता रैली।
23 फ़रवरी, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज नानकमत्ता के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी संजय गहतोड़ी के नेतृत्व में नानकमत्ता नगर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली निकाली। नगर में स्वयंसेवकों ने पम्पलेट के माध्यम से स्वच्छता के लिये प्रचार किया। उन्होंने नगरवासियों व नगर के दुकानदारों को स्वच्छता से सम्बन्धित पम्पलेट देकर उनसे नानकमत्ता नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की। मुख्य बाजार से होते हुये यह दल रोडवेज बस अड्डे पर पहुँचा ओर वहाँ पर स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने पूरे परिसर को स्वच्छ किया ।इस अवसर पर प्रकाश जोशी, अभिषेक चौहान,लक्ष्मीदत्त सकलानी आदि उपस्थित रहे।