नानकमत्ता पुलिस ने 10 हजार के इनामी हत्यारे को 12 साल बाद किया गिरफ्तार।
23 फ़रवरी, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) बीते 12 साल से फरार चल रहे दस हजार के ईनामी हत्यारे को पकड़ने में नानकमता पुलिस ने सफलता हासिल की है। वर्ष 1995 में आपसी विवाद के चलते जरनैल सिह पुत्र बजारा सिंह निवासी बिचई थाना नानकमत्ता आदि ने मक्खन सिंह पुत्र स्व० चरन सिंह निवासी बिचई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसपर पुलिस ने थाना नानकमत्ता में हत्या करने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर जिला कारागार हल्द्वानी भेजा था। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जरनैल सिंह आदि को सिद्धदोष कर दिया गया था। जिसकी अपील जरनैल सिंह आदि ने माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल में कर जमानत प्राप्त कर ली थी। जिस अपील को माननीय न्यायालय ने बाद में खारिज कर दिया था। इसकी सूचना प्राप्त होते ही जरनैल सिह अपने पूरे परिवार के साथ नानकमत्ता से पलायन कर फरार हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरनैल सिंह अपने परिवार सहित करीब 12 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जरनैल सिंह की गिरफ्तारी वारण्ट जारी कर दिए थे ऊधमसिंह नगर के एसएसपी ने जरनैल सिंह पर 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित कर ठोस कार्यवाही करने के आदेश दिये थे। एसपी सिटी ममता बोरा व सीओ खटीमा बीएस भंडारी के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर थाना नानकमत्ता प्रभारी के०सी० आर्या को निर्देशित किया गया था।जिसपर प्रभावी कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष नानकमत्ता ने मुखबिर की सूचना पर सुरागरसी व पतारसी कर जानकारी प्राप्त कर ली थी कि हत्यारा जरनैल सिह अपने परिवार के साथ अभोर जिला फाजिल्का पंजाब में निवास कर रहा है। जिस सूचना पर उच्चाधिकारीगण के आदेश पर एसआई जावेद मलिक, कांस्टेबल आसिफ हुसैन व कांस्टेबल नवनीत कुमार को ईनामी हत्यारे की तलाश व गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 22 फरवरी 2022 को जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह निवासी बिचई थाना नानकमत्ता उम्र 58 वर्ष को उसके हाल पते ग्राम कड़ाक्का सिंह की डांनी थाना सिटी-1 तहसील आभोर जिला फाजिल्का राज्य पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। वारंटी ईनामी अपराधी जरनैल सिंह को माननीय न्यायालय पेश कर जिला कारागार हल्द्वानी भेजा जा रहा है।कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के.सी. आर्या, उपनिरीक्षक जावेद मलिक, कांस्टेबल आसिफ हुसैन, कांस्टेबल नवनीत कुमार आदि शामिल रहे।