पुलिस ने जान से मारने की नीयत से दो लोगो को चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपित को मय चाकू के किया गिरफ्तार।
22 फ़रवरी, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)कोतवाली पुलिस ने युवक की लिखित तहरीर पर जान से मारने की नीयत से चाकू मार कर भाई व मित्र को गंभीर घायल करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार सुनील प्रताप पुत्र गजेन्द्र पाल सिह निवासी ग्राम पहाड़ी उकरौली थाना सितारगंज जिला उधमसिंहनगर ने लिखित तहरीर देकर कहा है।कि मेरा भाई सूरज व उसका मित्र सुनील आर्या पुत्र उमेद आर्या निवासी पहाडी उकरौली सितारगंज बीते शनिवार को सायं 8 बजकर 30 मिनट पर पहाडी उकरौली में बगीया के पास से अपने घर आ रहे थे तभी वहाँ पुरानी रंजिश के चलते पहले से ही घात लगाकर बैठे कुवँरपाल कश्यप पुत्र वेदराम कश्यप निवासी ग्राम घिलोरा थाना भमोरा जिला बरेली यू०पी० ने जान से मारने की नियत से मेरे भाई व उसके मित्र के ऊपर धारदार चाकू से अन्धाधुन्ध वार कर दिये जिससे मेरे भाई सूरज के सिर ,मुँह व नाक पर काफी गम्भीर चोटें आयी है तथा दोनों हाथों के बगल में गहरा जख्म हो गया है ।तथा उसके मित्र सुनील आर्या का चाकू से पेट फाड दिया जिससे उसकी आँते बाहर आ गयी। हमले में मेरा भाई और उसका दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गये थे जब हमे पता चला तो 108 को फोन करने के बाद हम उन दोनों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सितारगंज ले गये जहाँ से चिकित्सक मे उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को हायर सेन्टर रेफर किया । वर्तमान में मेरे भाई के दोस्त सुनील का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में चल रहा है । पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 307 आईपीसी व 25(1ख)ख आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आरोपित से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुए गिरफ्तार कर जैल भेज दिया है।