अज्ञात चोरों ने किया लाखों की नकदी व जेवर पर हाथ साफ।
22 फ़रवरी, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) बीती रात घर में घुसकर दो अज्ञात चोरों ने परिवार की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर 5 लाख 50 हजार की नगदी सहित लाखों के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरी की वारदात से शहर वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बीती रात्रि वार्ड नंबर 7 निवासी रुदल गुप्ता पुत्र रघुवीर गुप्ता निवासी दहला रोड तपेड़ा के छत से नीचे उतर कर अज्ञात चोर घर में घुसकर बरामदे की लाइट बंद कर कमरे का ताला तोड़कर पांच लाख पचास हजार रुपए की नकदी और लाखों के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना के समय परिजन दूसरे कमरों में सोए हुए थे। चोरी करते समय खटपट की आवाज से रुदल गुप्ता की पत्नी रूपा देवी जाग गई। दरवाजा खुलते ही चोरी कर रहे चोरों को देख चीख पुकार मचाते ही अज्ञात चोर पीछे से दरवाजा खोल कर भाग खड़े हुए, पीड़ित रूदल गुप्ता की पत्नी रूपा देवी ने पुलिस को बताया कि बक्से के अन्दर से दो गले की सोने की चैन, एक जोड़ी सोने की झुमकी, तीन सोने की अंगूठी दो सोने के टोपस, चार चांदी के सिक्के, एक जोड़ी पायल, पांच लाख पचास हजार रूपए नगदी चुरा कर ले गए। इधर पीड़ित परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप कर जल्द खुलासे की मांग की। इधर पीड़ित ने पुलिस को सौंपी तहरीर में चोरों को पहचानने की बात भी कही है। चोरी की घटना सुबह आग की तरह फैल गई सुबह से ही लोगों का हुजूम लगा रहा। चोरी की वारदात से शहर वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इधर पुलिस नगर में चोरी के खुलासे को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है, थानाध्यक्ष के०सी० आर्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है।