बसपा की चुनावी रैली में नारायण पाल के समर्थन में हजारो लोगो की भीड़ उमड़ी।
12 फ़रवरी, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) शनिवार को सितारगंज विधानसभा के बसपा प्रत्याशी नारायण पाल की रैली में हजारों लोगों ने भाग लिया। रैली का आयोजन नकुलिया चौराहा(अंबेडकर चौराहे) से किच्छा रोड, खटीमा रोड, अमरिया चौराहा, जेल कैंप रोड होते हुए कार्यालय पर पहुंचकर रैली संपन्न हुई।बसपा प्रत्याशी नारायण पाल ने कहा कि इस बार लोगों का रुझान बीएसपी की तरफ है, उत्तराखंड में जीत का परचम लहराएंगे, नारायण पाल ने कहा कि सितारगंज विधानसभा वीआईपी श्रेणी में आ रही है लेकिन आज भी कई गांव पिछड़े हुए हैं गरीब महंगाई की मार झेल रहै है, चुनाव जीतने के बाद वह क्षेत्र की दिशा को बदलेंगे विधानसभा को मॉडल के रूप में विकसित करेंगे, रेलवे लाइन से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा, और किसानों को उनके हक दिलाये जाएंगे, उन्होंने कहा कि सितारगंज कौमी एकता का गुलदस्ता है यहां सभी धर्म जाति के लोग रहते हैं।भाजपा, कांग्रेस काल में सरकार ने जनता को बेसहारा छोड़ दिया, उन्होंने लोगों से हाथी के सामने वाला बटन दबाकर उन्हें जिताने की अपील भी की। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद, चंडी प्रसाद, सुरेंद्र पाल, भीष्म नारायण विद्रोही, राकेश गोगना, अशोक पाल, जावेद सिद्दीकी, अफसर अहमद, मुजाहिद अली, नवल पांडे, बलविंदर सिंह, गुरमेल सिंह, अनीस अंसारी, पूरन चौहान, मुबारक हुसैन, तौफीक अहमद, उमेश सिंह, दिनेश, अमरीक सिंह, भावना राणा, दिनेश राणा, कार्तिक मंडल, शुभम विश्वास,बलजिंदर सिह उर्फ बल्ली आदि हजारों लोग मौजूद थे।