-->

search ad

शहर में शांति का शक्ति प्रदर्शन: सितारगंज में पुलिस-आरएएफ का ऐतिहासिक फ्लैग मार्च, अपराधियों में हड़कंप।

शहर में शांति का शक्ति प्रदर्शन: सितारगंज में पुलिस-आरएएफ का ऐतिहासिक फ्लैग मार्च, अपराधियों में हड़कंप।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)नगर व क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल एवं रैपिड एक्शन फोर्स 108 द्वारा शहर के संवेदनशील एवं प्रमुख बाजार क्षेत्रों में करीब 5 किलोमीटर लंबा प्रभावशाली फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च कोतवाली से प्रारंभ होकर जेल कैंप मार्ग, इस्लामनगर एमपी चौक, नकुलिया चौक, आबादी क्षेत्र वार्ड नंबर 6, मुख्य चौराहा, किच्छा मार्ग, छोटा गुरुद्वारा, जीजीआईसी, मीना बाजार तथा खटीमा रोड मुख्य बाजार होते हुए पुनः कोतवाली पहुंचकर संपन्न हुआ। भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक जवानों की मौजूदगी ने पूरे क्षेत्र में शांति और अनुशासन का स्पष्ट संदेश दिया। इस दौरान आरएएफ 108 के उप कमांडेंट सतीश ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर सद्भावना बनाए रखना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देना है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग मार्च में एलआईयू प्रभारी निरीक्षक भास्कर बढ़ोला, सिडकुल चौकी इंचार्ज जगत सिंह साही, सरकड़ा चौकी इंचार्ज पंकज कुमार, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज प्रकाश भट्ट, साधुनगर चौकी प्रभारी राकेश रोंकली, महिला उप निरीक्षक बबिता टम्टा, एसआई ललित चौधरी सहित अनेक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं महिला पुलिस बल शामिल रहे, जिससे पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चाक-चौबंद नजर आई।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन