-->

search ad

बसपा के समर्थन में मुस्लिम समाज सहित सर्व समाज के सैकड़ों की उमड़ी भीड़ ।

बसपा के समर्थन में मुस्लिम समाज सहित सर्व समाज के सैकड़ों की उमड़ी भीड़ ।



सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) आज सितारगंज पाल कॉलेज में बसपा प्रत्याशी नारायणपाल के कार्यालय पर सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज व सर्व समाज के लोगों की एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमे सितारगंज विधानसभा के मुस्लिम समाज के सैकड़ो लोगों ने भी अपनी भागीदारी की । पूर्व चेयरमैन हाजी अनवार अहमद के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया जिसमे हाजी अनवार अहमद ने सभा को संबोधित कर सितारगंज के बसपा प्रत्याशी नारायणपाल के पक्ष में वोट  डालने की अपील की ।

बाइट - नारायणपाल बसपा प्रत्याशी विधानसभा सितारगंज

वहीँ बसपा प्रत्याशी नारायणपाल के समर्थन में रामपुर से सितारगंज पहुंची एडवोकेट शैला खान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं इन दोनों पार्टियों ने देश को सिर्फ नफरत और डर का माहौल दिया है,इन दोनों पार्टियों में मंहगाई ओर बेरोज़गारी तथा बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर कोई सुनने वाला कोई नही। एडवोकेट शैला खान ने जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और इस बीच अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने नारायणपाल के लिए लोगों से वोट देने की अपील की । वही बसपा प्रत्याशी नारायणपाल ने मीडिया से रूबरू होकर बताया की वह सर्वधर्म को साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति है। उन्होंने कहा की वह भीड़ को नहीं बुलाता ये लोगों का प्रेम है की वो मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ते ।ओट मै 10 साल विधायक रहा हूँ और सहीटर में विकास कार्य कराये है।और लोगो को मुझसे कोई शिकायत नही है और लोग दुबारा मुझे विधायक बनाना चाहते है।उनका मुझे भरपूर प्यार मिल रहा है।



विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन