श्री गुरु नानक देव महाविद्यालय ने रेड रिबन के तत्वाधान में कराई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता।
15 मार्च, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) श्री गुरु नानक देव महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रेड रिबन के तत्वाधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करायी गयी। जिसमें एड्स से संबंधित प्रश्न पूछे गए एवं एड्स जागरूकता संबंधी विचार भी प्रस्तुत किए गए| इस प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० सीता मेहता एवं एनएसएस प्रभारी डॉ० इंदु बाला के निर्देशन में किया गया।सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बीएड एवं एनएसएस के 45 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया| प्रतियोगिता को सफल बनाने में कवीन्द्र सिंह बोरा, निकिता बिष्ट, डॉ० मनोज कुमार जोशी, गोपाल सिंह,मनोज कुमार, वर्षा सक्सेना आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कमला जोशी (बीएड),द्वितीय स्थान सविता गौतम (बीए प्रथम सेमेस्टर) एवं तृतीय स्थान पर 3 विद्यार्थी मेघा भंडारी (बीएड) कंचन (बीएड) एवं कमला भट्ट (बीए प्रथम सेमेस्टर) रहे।इस मौके पर अमृतपाल कौर, शोभा बोरा, अफ्शा खान, पंकज सिंह बोहरा, , प्रिया कुमारी, ज्योति राणा, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. सरस्वती भट्ट,हरविंदर सिंह, रोशन कुमार, नीमा गोस्वामी, कामिनी राणा, पूनम राणा, दुर्गानाथ गोस्वामी, आदि लोग उपस्थित रहे।