1320 डेलीगेटों के लिए आज होगी लिस्ट जारी।
14 मार्च, 2022
Edit
नानकमत्ता:(ब्यूरो)ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानकमता साहिब के हो रहे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में डेलीगेट फार्मो के निस्तारण की आज 14 मार्च अंतिम तिथि है।आज 1320 डेलीगेटों की लिस्ट जारी होगी। कल से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के नामांकन फार्म जमा किये जायेंगे।कुल डेलीगेटों के 1320 फार्म जमा होने थे।आपको बतादे कि गुरुद्वारा नानकमता साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के डेलीगेटों के चुनाव के लिए उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश के 1320 गुरुद्वारों का रजिस्ट्रेशन हुआ है प्रत्येक गुरुद्वारा क्षेत्र से एक डेलीगेट चुना जाना है 1320 डेलीगेट 27 हल्को से 27 सदस्यों(डारेक्टरो) का चुनाव करेंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों (डायरेक्टरो) के चुनाव के नामांकन लिए 15 मार्च व 16 मार्च को 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चुनाव कार्यालय में जमा होंगे नाम वापसी 19 मार्च को होगी।21 मार्च से 24 मार्च तक मतदान प्रक्रिया होगी।चुनाव अधिकारी अपर जिलाधिकारी जय भारत सिह ने बताया कि 8 मार्च तक 1357 डेलीगेटों के फार्म प्राप्त हुए है। कई गुरुद्वारों से दो-2 फार्म डेलीगेटों के भर कर जमा हुए है।उन्होने कहा कि बढ़े हुए फार्मो की जांच करते हुए उनका निस्तारण किया जायेगा।उसके बाद 1320 डेलीगेटों की लिस्ट जारी कर दी जायेगी।