-->

search ad

होली त्योहार में शांति व्यवस्था को लेकर थाने में बैठक।

होली त्योहार में शांति व्यवस्था को लेकर थाने में बैठक।



नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) होली के त्यौहार को लेकर क्षेत्र में अमन चमन का माहौल बनाने के लिए पुलिस ने बैठक बुलाकर सभी को होली पर्व का त्यौहार आपसी  भाईचारे से बनाने का अनुरोध किया गया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष के सी आर्य ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को होली पर्व के त्यौहार को लेकर आपसी तालमेल को लेकर एक बैठक बुलाई गयी। जिसमें खटीमा सीओ बीएस भंडारी की मौजूदगी में गणमान्य लोगों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीओ बीएस भंडारी ने क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार हिंदू धर्म का त्यौहार है, इसको बनाने के लिए लोग बड़े हर्षोउल्लास से एक दूसरे को होली मिलन की बधाई देते हैं, ऐसे में क्षेत्र में कोई ऐसी समस्या उत्पन्न ना हो जिससे पुलिस को होली मिलन के दौरान समस्या ना आए, क्षेत्र के लोग आपस में होली मिलन के दौरान भाईचारा  बना कर रखें। थानाध्यक्ष कैसी आर्य ने क्षेत्र के लोगों से होली पर्व के दौरान एक दूसरे को गुलाल रंग लगाकर बधाई देने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन प्रेम सिंह टूरना, भारतीय किसान के प्रदेश सचिव मलूक सिंह खिंडा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आदेश रस्तोगी, नफीस अहमद, दिलेर सिंह,डॉ०देवेन्द्र सिह, डॉ०हरनीत सिह,  ,दिलेर सिह,सुखविंदर सिंह मोमी, सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन