-->

search ad

नानकसागर डैम मैं कूदी युवती का शव बरामद , प्रेमी के शादी से इनकार करने के बाद क्या आत्महत्या का फैसला।

नानकसागर डैम मैं कूदी युवती का शव बरामद , प्रेमी के शादी से इनकार करने के बाद क्या आत्महत्या का फैसला।


पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ भी किया मुकदमा दर्ज      
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नानकसागर डैम में डूबी युवती का पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। युवती के शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती ने प्रेमी के शादी से इनकार करने के बाद 17 मार्च को नानक सागर डैम में  छलांग लगाकर पानी में कूद गई थी।घटना की सूचना युवती के प्रेमी ने पुलिस को दी थी।घटनास्थल पर युवती की स्कूटी और चप्पल बरामद हुई थी। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार  17 मार्च को नानकसागर डैम के कुछ ही दूरी पर प्रतापपुर पुलिस चौकी के नजदीक मच्छी  झाले के आसपास एक युवती ने नानक सागर डैम मे छलांग लगा दी थी। युवती को नानकसागर डैम में कूदते हुए उसके प्रेमी ने देख लिया था। प्रेमी ने ही पुलिस को युवती के डैम में कूदने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवती का पता लगाने की कोशिश की लेकिन 17 मार्च की देर शाम तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पायी, अगले दिन 18 मार्च को पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवती का शव नानक सागर डैम से बरामद कर लिया । थानाध्यक्ष के सी  आर्या के मुताबिक युवती अपने प्रेमी से नाराज होकर खटीमा से नानकसागर पहुंची थी, युवती का उसके प्रेमी पवन कन्याल पुत्र सोबन कन्याल निवासी कुआं खेड़ा खटीमा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने युवती को शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी बात से खफा होकर युवती ने  युवक को नानक सागर डैम में कूदने की बात बोल कर अपनी स्कूटी यू के 06 ए सी 5220 से नानकसागर डैम पहुंच गई। युवती के प्रेमी ने युवती की सहेली को फोन कर उसके आत्महत्या करने की धमकी से अवगत कराते हुए उसे रोकने का प्रयास किया था।और स्वयं भी युवती का पीछा करते हुए नानक सागर डैम पहुंच गया, तभी आवेश में आकर युवती ने अपने प्रेमी के सामने ही डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवती के कूदने की सूचना भी प्रेमी पवन ने ही पुलिस को दी, आत्महत्या करने वाली युवती जिसका नाम मेघा ओली पुत्री रमेश चंद्र ओली निवासी कंजाबाग खटीमा है। जिसका शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं पुलिस ने मृतक युवती के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता ने बताया कि मेरी पुत्री खटीमा में कोचिंग सेंटर मैं पढ़ाती थी, खटीमा के ही पवन कन्याल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी हमे भी जानकारी थी। 17 मार्च को एक रेस्टोरेंट में बुलाकर दोनों में बातचीत हुई, पवन ने मेरी पुत्री से शादी करने से इंकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर मेरी पुत्री ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन