-->

search ad

20 मार्च तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की हो सकती है ताजपोशी।

20 मार्च तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की हो सकती है ताजपोशी।



देहरादून:(चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड का मुख्यमंत्री आखिर कौन होगा? इस सवाल का जवाब प्रदेश के लोगों को 20 मार्च को मिलने की संभावना है। भाजपा के सभी विधायकों को 20 मार्च को देहरादून बुलाया गया है। 20 मार्च को विधानसभा के भाजपा मंडल दल की बैठक हो सकती है। इसकी पुष्टि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने की है।उत्तराखंड में नई सरकार का शपथ-ग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है। पूरा इवेंट मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए तैयार होगा। जिसका प्रसारण सभी जिलों और मंडलों में भी किया जाएगा।इस मुताबिक, भाजपा शपथ-ग्रहण समारोह के जरिये 2024 के लिए भी भाजपा संदेश देना चाहती है।शपथ-ग्रहण समारोह के जिलों व मंडलों में सीधे प्रसारण के लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। प्रसारण एलईडी पर किया जाएगा। जिला व मंडल इकाइयों के पदाधिकारी, स्थानीय नेता इस स्थानीय आयोजन की जिम्मेदारी लेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन