-->

search ad

वीडियो वायरल होने के बाद सैकड़ों ग्रामीण कोटा धारक के समर्थन में जुटे, खबर करने गए सोशल मीडिया के पत्रकार पर ग्रामीणों ने किया हमला।

वीडियो वायरल होने के बाद सैकड़ों ग्रामीण कोटा धारक के समर्थन में जुटे, खबर करने गए सोशल मीडिया के पत्रकार पर ग्रामीणों ने किया हमला।



 नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) बिडोरा मझोला के कोटा धारक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कोटा धारक के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण कोटा धारक की दुकान पर पहुंचे थे, इसी दौरान कोटा धारक की खबर की कवरेज करने गए सोशल मीडिया के पत्रकार पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, पत्रकार ने हमला करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था, जानकारी के अनुसार  मझोला के कोटा धारक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आज प्रातः सैकड़ों ग्रामीण कोटा धारक की दुकान पर एकत्र हुए थे, ग्रामीणों का कहना था कि कोटा धारक उन्हें मानक के अनुसार राशन हर महीने उपलब्ध कराता है, बीते दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो कोटा धारक के खिलाफ साजिश के तहत  बनाई गई है। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे, वही मौके पर कोटा धारक के बुलाए गए  सोशल मीडिया के पत्रकार खबर करने पहुंचे थे, आरोप है कि सोशल मीडिया के पत्रकार पर कुछ ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया।धक्का-मुक्की में सोशल मीडिया चैनल का पत्रकार श्याम गिरी का माइक टूट गया, मीडिया का पत्रकार कोटा धारक की दुकान के सामने खबर कर रहा था, कोटा धारक के समर्थन में आए कुछ लोगों ने पत्रकार के ऊपर शराब पीकर आने का आरोप लगाकर उसको घेर कर उसकी पिटाई कर दी, सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के०सी० आर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पत्रकार को लोगों के चंगुल से छुड़ाया, बताया जा त
रहा है कि पत्रकार से मारपीट करने वाले कोटा धारक के समर्थन में आए थे, मौके पर कई कोटा धारक भी मौजूद थे, वहां पर मौजूद अन्य पत्रकारों ने पत्रकार को बचाने का प्रयास भी किया है। सोशल मीडिया के पत्रकार ने थाने में रिपोर्ट दी थी, समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है, कोटा धारक ने ग्राम प्रधान पर साजिश रचकर वीडियो बनवाने का आरोप लगाया  है,वही ग्राम प्रधान भास्कर सम्मल ने कहा है कि कई गरीब परिवार है, जिनके या पीले राशन कार्ड बने है या बने ही नही है ऐसे में क्षेत्र का सर्वे होना चाहिए।और वास्तविक पात्र लोगो को ही बीपीएल राशन कार्ड मिलने चाहिए। इस मौके पर जरनैल सिंह, बलवंत सिंह, रुकमणी देवी, दलबीर सिंह, लाल सिंह, बलविंदर सिंह, सतनाम कौर आदि सैकड़ो ग्रामीण कोटा धारक के समर्थन में मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन