-->

search ad

झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, गोद भराई व शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार बना आकर्षण।

झनकट आंगनबाड़ी केंद्र में उत्साह के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, गोद भराई व शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार बना आकर्षण।

खटीमा:(चरनसिंह सरारी) तहसील खटीमा के अंतर्गत ग्राम झनकट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण और जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा विधिक विभाग के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई की रस्म बड़े उत्साह के साथ संपन्न कराई गई, जिससे माहौल खुशी और उल्लास से भर गया। साथ ही छह माह के शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया, जिसमें शिशुओं को पहली बार खीर खिलाकर अन्न ग्रहण कराया गया। इसके लिए विशेष रूप से खीर तैयार की गई थी और उपस्थित महिलाओं ने इस रस्म को परंपरागत तरीके से संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को गोद भराई के रूप में फल, बर्तन और कपड़े भेंट किए गए, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर मौजूद पीएलबी गीता शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है और यदि किसी महिला को किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या अन्याय का सामना करना पड़ता है तो वह उनसे संपर्क कर सकती है, उन्हें हर संभव कानूनी मदद दिलाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश दिया गया। अंत में सभी उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन