-->

search ad

सितारगंज में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: होली से पहले 4 तस्कर गिरफ्तार, 45 लीटर कच्ची शराब, 3.92 ग्राम स्मैक व रामपुरिया चाकू बरामद।

सितारगंज में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: होली से पहले 4 तस्कर गिरफ्तार, 45 लीटर कच्ची शराब, 3.92 ग्राम स्मैक व रामपुरिया चाकू बरामद।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) होली पर्व के मद्देनज़र चलाए जा रहे ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड विशेष अभियान के तहत सितारगंज पुलिस ने नशे के सौदागरों पर जोरदार प्रहार करते हुए एक ही दिन में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में 03 मार्च 2026 को कोतवाली क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। सिडकुल व शक्तिफार्म चौकी क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने कुल 45 लीटर अवैध कच्ची शराब, 3.92 ग्राम स्मैक तथा एक रामपुरिया चाकू बरामद किया। 72 वर्षीय प्रीतम सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी कच्ची खमरिया थाना नानकमत्ता हाल निवासी उकरोली को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर संख्या 103/2026 दर्ज की गई, जबकि 19 वर्षीय सिमरजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम बरुआबाग से 25 लीटर कच्ची शराब और 45 वर्षीय परमजीत सिंह उर्फ बब्बू पुत्र स्व.गुरदीप सिंह निवासी पंजाबी बसघर शक्तिफार्म से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आबकारी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। वहीं 24 वर्षीय सत्यम पुत्र मुकेंद्र राय निवासी गोविंदनगर शक्तिफार्म को रामपुरिया चाकू के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होली के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने या अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन