-->

search ad

अज्ञात वाहन की टक्कर से होटल कर्मी की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से होटल कर्मी की मौत


 हल्द्वानी: बाइक सवार युवक की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। सूर्याजाला के बलौट निवासी धीरेंद्र सिंह का बेटा गणेश सिंह हल्द्वानी के किसी होटल में नौकरी करता था। रोजाना की तरह डड्ढूटी के बाद मंगलवार रात वह अपनी बाइक से घर को लौट रहा था। लेकिन रानीबाग में एनसीसी कैंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़े बाइक सवार को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद युवक को अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक गणेश का एक बेटा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। साथ ही पूरे गांव में भी गम का माहौल है। थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि फिलहाल एक टीम को सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगाया गया है। ताकि वाहन और आरोपित चालक को पकड़ा जा सके। वहीं, मोर्चरी में मृतक के गांव के लोग जुटे हुए थे।


होटल कर्मी पर हमला करने वालों के खिलाफ रपट दर्ज

रुद्रपुर । बीते दिनों काशीपुर बाईपास रोड स्थित होटल में डड्ढूटी समाप्त कर घर वापस लौट रहे कर्मी पर हथियार बन्द कुछ युवकों द्वारा किए गए हमले के आरोपियों के विरुद्ध घायल युवक की मां ने रपट दर्ज करा दी है। दर्ज रपट में रामलली पत्नी राकेश कुमार निवासी ग्राम-बेहरी खेड़ा, पोओ-मरौरी, पीलीभीत, हाल निवासी शिवनगर, पीली कोठी, ट्रांजिट कैम्प ने कहा है कि गत 22 मार्च की रात्रि उसका पुत्र आकाश कृष्णा होटल में डड्ढूटी पूरी होने के बाद घर की ओर आ रहा था। मार्ग में मटके वाली गली के पास दिनेश गुप्ता व महेश पुत्रगण नन्हे निवासी हरहरपुर दुरा, पीलीभीत, अमरजीत पुत्र भगवान स्वरूप एवं शोभा राम निवासीगण ग्राम-निसांये, अमरिया, पीलीभीत ने रोककर हथियारों से पुत्र के सिर पर वार कर दिया जिससे पुत्र आकाश के लहुलुहान हो गया। उसका उपचार जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में हुआ । रामलली का आरोप है पूर्व में भी उक्त लोगों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की थी। अब पुत्र को जान से मारने की धमकी दे रहे है। जिससे पुत्र को उक्त लोगों से जान-माल का खतरा बना हुआ है। अगर पुत्र के साथ भविष्य में कोई अप्रिय वारदात होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उक्त लोगों की होगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन