-->

search ad

महंगी कार और बीस लाख नहीं मिलने पर विवाहिता को पुत्र सहित घर से निकाला

महंगी कार और बीस लाख नहीं मिलने पर विवाहिता को पुत्र सहित घर से निकाला



 रूद्रपुर: महंगी कार और बीस लाख की नगदी दहेज में नहीं मिलने पर विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आवस विकास किच्छा निवासी महिला सृष्टि ने तहरीर में कहा कि उसका विवाह दिसम्बर 2014 को मंगलम वाटिका, बरेली बाईपास रोड, किच्छा में हंसदीप चिलाना पुत्र जोगेन्द्र सिंह चिलाना निवासी आईडिया कालौनी, के साथ सम्पन्न हुआ था। विवाह में मायके वालों द्वारा अपनी हैसियत से बढकर सामान दिया। सगाई और विवाह में करीब 25 लाख रूपये खर्च किये गये। आरोप है कि पति एवं ससुराल वाले दहेज से सन्तुष्ट नहीं थे और वह दहेज में एक महंगी कार एवं और बीस लाख नगद की इच्छा रखे हुये थे । शादी के कुछ दिन बाद से ही पति, सास-ससुर ने अच्छी शादी न करने एवं कम दहेज जाने का ताना देते हुये प्रताड़ित करने लगे। पति विवाह के लगभग एक सप्ताह बाद आबूधाबी चले गये ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर वह खुद भी पति के पास आबूधाबी गयी थी।वहां पर पति विवाह में कम दहेज मिलने के कारण अपमानजनक व्यवहार करने लगा। दिसम्बर 2017 में प्रार्थिनी अपने पति एवं पुत्र के साथ वापिस हिन्दुस्तान आयी तो यहां भी पति क्रूरतम् व्यवहार करने लगा। जब उसका पुत्र लगभग डेढ वर्ष का था, तो पति के संसर्ग से पुनः गर्भवती हुयी। माह जून2018 में पति द्वारा जबरन दवाई खिलाकर गर्भपात करवा दिया इसके बाद उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। दहेज की मांग पूरी न होने पर 16 अक्टूबर 2021 को उसकी सास हरविन्दर कौर ससुर जोगिन्दर सिह चिलाना एवं जेठ जसप्रीत सिंह ने उसके साथ लात-घूसों से मारपीट की गयी और पुत्र सहित उसे घर से निकाल दिया।विवाहिता का आरोप है कि उसके पति का किसी अन्य युवती के साथ अवैध सम्बंध है जिससे वह शादी करने की फिराक में है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


दहेज में दो लाख नगदी और कार मांगने वाले पर के खिलाफ रपट

रुद्रपुर । निकाह के 11 वर्ष बाद भी विवाहिता से दो लाख रुपये नगद व कार और दहेज की मांग करने वाले पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। दर्ज रपट में पीड़िता का कहना है कि उसका निकाह अक्टूबर 2010 को मो. यासीन से हुआ था। उसको शादी के एक साल बाद से ही प्रताडित किया जाने लगा व 2 लाख रुपये नकद और एक कार के लिये ताने दिये जाते थे। दहेज के लिये पिछले कई सालों से प्रताडित किया जा रहा है।पीड़िता का कहना है उसने अपने पति के खिलाफ मार्च 2021 में मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद पति ने उससे फिर से घर वापसी के जिम्मेदार लोगो के साथ बातचीत की। पति 25 दिसम्बर 21 को उसे लेने आया और दोबारा उन्ही शर्ताे को रखने लगा जिससे उसने जाने से इनकार कर दिया। पति ने गुस्से में आकर उससे व उसके पिता से मारपीट की। पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन