तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की बाराकोली रेंज, शक्तिफार्म चौकी में “अखिल भारतीय बाघ आँकलन (AITE 2022) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन-द्वितीय चरण
08 अप्रैल, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज शिवराज चन्द्र के निर्देशन में आज शुक्रवार को बाराकोली रेंज परिसर शक्तिफार्म में “अखिल भारतीय बाघ आँकलन -2022 प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वन्य जीव संस्थान (WII)देहरादून से वन्यजीव विज्ञानी ( biologist ) अनंदिता तथा ऋतु द्वारा “बाघ आँकलन हेतु तकनीकी एप MSTRIPES से अवगत कराया व मूलभूत जानकारी दी। कार्यशाला में वन्य जीव विज्ञानी जय प्रताप सिंह द्वारा कार्यशाला में बाघ आँकलन में सावधानियों तथा महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में अवगत कराया। तद्उपरांत समस्त प्रतिभागी वन कर्मियों को शक्तिफार्म अनुभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में फ़ील्ड विज़िट कर बाघ आँकलन प्रशिक्षण का फ़ील्ड प्रशिक्षण दिया गया। उक्त AITE 2022 के नोडल अधिकारी /उप प्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज व खटीमा , शिवराज चन्द्र ने बताया कि वन कर्मियों के लिए अत्यधिक उपयोगी है जिससे वनों की पैट्रोलिंग व सुरक्षा में तकनिकी का समावेश होगा व ओर बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा , साथ ही उनके द्वारा वनाग्नि सुरक्षा सम्बन्धित निर्देश भी दिये गये।सहयाक नोडल अधिकारी प्रदीप धौलाखण्डी वन क्षेत्राधिकारी रनसाली द्वारा उक्त गणना के अन्य चरणों की जानकारी दी ।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी बाराकोली जे. पी. डिमरी , रीसोर्स पर्सन अनंदिता , ऋतु, जय प्रताप , सोनू सहित , धीरेंद्र कुमार पन्त, कृष्ण सिंह महरा, राकेश पन्त व रनसाली, बाराकोली तथा दक्षिणी जौलाशाल रेंज के समस्त अनुभाग अधिकारी , बीट अधिकारी तथा प्रशिक्षु वन आरक्षी उपस्थित रहे।