श्री गुरु नानक अकैडमी में मनाया गया नवरात्रि का उत्सव।
08 अप्रैल, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)नवरात्रि के पावन अवसर पर आज श्री गुरु नानक अकैडमी नानकमत्ता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रबंधिका श्रीमती सुरेंद्र कौर, प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी प्रभाकर ने मां दुर्गा की आराधना के साथ किया। इस अवसर पर बच्चों ने जाना की नवरात्रि रामनवमी तथा विक्रमी संवत क्यों मनाया जाता है। शिक्षक सुखबीर राठौर, चमन गुप्ता, अर्चना ने अपने वख्यानों से इस विषय पर प्रकाश डाला। नृत्य शिक्षक पिंकी के दिशा निर्देश में एक डांडिया नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। संचालन श्रीमती जसप्रीत कौर ने किया, श्रीमती खुशप्रीत कौर तथा श्रीमती रंजना गौरा ने सभी बच्चों को उनकी प्रस्तुति पर बधाई दी, प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी प्रभाकर ने अपने उदबोधन में इस दिन के महत्व को समझाया तथा कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियां चलती रहेंगी। इस अवसर पर रमेश ओली, जगत मेहरा, सिमरनजीत कौर, रेखा गंगवार, नवनीत कौर आदि उपस्थित रहे।