मुख्यमंत्री धामी कल रुद्रपुर में रहेंगे।
10 अप्रैल, 2022
Edit
रुद्रपुर:(ब्यूरो)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल शहर में रहेंगे इस इस दौरान वो खेल स्टेडियम में आयोजित महिला /पुरुष राष्ट्रीय वॉलीबॉल यूथ चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे, मुख्यमंत्री करीब एक बजे रुद्रपुर पहुचेंगे।दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी कल पहली बार रुद्रपुर पहुँचेगे, कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर बारह बजे देहरादून से प्रस्थान कर सवा एक बजे पर रुद्रपुर पुलिस लाइन उतरेंगे, करीब डेढ़ बजे मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबॉल यूथ चैंपियनशिप का उद्धघाटन करेंगे।इस दौरान ढाई बजे से तीन बजे का समय आरक्षित रखा गया है मुख्यमंत्री धामी सवा तीन बजे देहरादून के लिए रवाना हो जायेगे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयारी कर रहा है।