-->

search ad

विनायक जोशी का कक्षा 9 वी के लिए सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुआ चयन।

विनायक जोशी का कक्षा 9 वी के लिए सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुआ चयन।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) गोशन स्कूल नानकमत्ता के होनहार छात्र विनायक जोशी ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कक्षा 9 वी के चयन लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की आयोजित प्रवेश परीक्षा में उत्तराखंड में तीसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल व माता पिता का नाम रोशन किया है उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गोशन स्कूल नानकमत्ता से ली। विनायक जोशी के पिताजी सुरेश चंद जोशी गोशन स्कूल के प्रबंधक तथा समाजसेवी हैं। साथ ही उनकी माता सरोज जोशी शिक्षिका के पद पर है।विनायक जोशी का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कक्षा 9 वी में चयन होने पर नानकमत्ता के पूर्व विधायक डॉ० प्रेम सिह राणा ने बधाई दी है।साथ ही  नगर के नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिह टूर्ना,समाज सेवी राजेन्द्र नाथ गोस्वामी तथा गोशन स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश कांडपाल,शिवदत्त जोशी, नवीन शर्मा, दमनप्रीत कौर,नीरज जोशी,मोहन सेमुअल,सुनील पुजारी,राहुल मित्तल आदि ने उनके सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन