श्री गुरु नानक अकेडमी स्कूल में वैशाखी पर्व मनाया गया।
13 अप्रैल, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) श्री गुरु नानक अकैडमी नानकमत्ता में वैशाखी पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवनीत कौर ने बताया कि वैशाखी का पर्व क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। तथा विक्की बिष्ट ने भांगड़ा तथा जिद्दा प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया। जिसमें लगभग 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रथम जसमीत कौर, द्वितीय गुरजीत कौर तथा तृतीय खुशमीत कौर रही। वहीं सीनियर वर्ग में प्रथम रमनदीप कौर, द्वितीय अनुरीत कौर तथा तृतीय विद्यया मेहरा रहे। इस अवसर पर प्रबंधिका सुरेंद्र कौर ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया तथा प्रधानाचार्य मीनाक्षी प्रभाकर ने सभी विजेताओं को वैशाखी पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सिमरनजीत कौर तथा निर्णय श्रीमती जसप्रीत कौर तथा रवनीत कौर ने किया इस अवसर पर श्रीमती रंजना गेरा, श्रीमती खुशप्रीत कौर, बालकृष्ण थापा आदि मौजूद रहे।