-->

search ad

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मनाया गया अमावस्या पर्व।

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मनाया गया अमावस्या पर्व।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमता  साहिब में हर माह की तरह इस माह भी अमावस्या पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।हजारो श्रद्धालुओ ने दरबार साहिब में पहुँचकर मत्था टेक अरदास की।इसके  उपरांत हजारो श्रद्धालुओ ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगायी ओर हजारो श्रद्धालुओं ने पंजा साहिब,पीपल साहिब,बाऊली साहिब,भंडारा साहिब,दूध वाला कुआ,अजायब घर आदि धार्मिक स्थलों के दर्शन किये।वही गुरुद्वारा साहिब में ही धार्मिक दीवान सजाया गया जहाँ रागी,ढाडी कविसरी जत्थो में रूप सिह जोहल,गुरनाम सिह परवाना, महल सिह,स्वर्ण सिह माला आदि ने गुरु का गुणगान कर श्रद्धालुओ को निहाल किया।इधर हजारो संगतो ने लंगरहाल में पहुँचकर गुरु का अटूट लंगर छका।वही धार्मिक डेराकार सेवा में भी सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पहुँचकर बाबा तरसेम सिह से आशीर्वाद लेकर गुरु का अटूट लंगर छका। डेरा लोहलंगर बाबा सुलखन सिह डेरा में भी सैकड़ो श्रदालुओं ने पहुँचकर बाबा सुखविंदर सिंह से आशीर्वाद लेकर गुरु का अटूट लंगर छका। इधर गुरुद्वारा परिसर के बाहर स्व० बालकिशन देवकी जोशी चेरिटेबल ब्लड बैंक हल्द्वानी की टीम ने रक्तदान शिवर लगाकर लगभग 60 यूनिट ब्लड श्रद्धालुओ का निकाल कर रक्तदान किया।इस मौके पर नवनियुक्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के डारेक्टर हरभजन सिह दियोरी, गुरदयाल सिह,दविन्दर सिह, अमरजीत सिंह,गुरवंत सिह,मैनेजर रंजीत सिह,नानकमता मड़ी चेयरमैन गुरदेव सिह,नगर पंचायत नानकमता अध्यक्ष प्रेम सिह टूर्ना,सुरेन्द्र सिह करनावल सहित हजारो श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन