-->

search ad

वैशाखी पर्व खालसा साजना दिवस पर हजारो श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में शीश नवाया।

वैशाखी पर्व खालसा साजना दिवस पर हजारो श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में शीश नवाया।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) खालसा साजना दिवस (वैशाखी पर्व)पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में शीश नवाकर गुरु महाराज से सुख शांति की अरदास की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी भी लगायी। गुरुद्वारा परिसर के मार्गों पर विभिन्न उत्पादों की दुकानें सजी रही।जिनसे श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। मंगलवार को रखे गये श्री अखंड पाठ साहिब का आज भोग पड़ा। भोग के बाद श्री दरबार साहिब में धार्मिक दीवान सजाया गया जिसमे रागी,ढाडी,कविसरी जत्थो ने गुरु की महिमा का वख्यान कर श्रद्धालुओं को निहाल किया ।श्री गुरुग्रंथ साहिब की अगुवाई में खालसा चेतना मार्च में हजारो श्रद्धालुओं ने सितारगंज से बघोरा, सिसईखेड़ा, बिडौरा होते
 हुए भट्टा ओर फिर गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में पहुँचकर अरदास के साथ समापन हुआ। गुरुद्वारा साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया । इस दौरान रंजीत अखाड़ा गतका पार्टी ने हैरतअंग्रेज करतब दिखाये।
इधर श्रद्धालुओं ने पंजा साहिब,पीपल साहिब,अजायब घर,बाऊली साहिब, दूधवाला कुआं आदि धार्मिक स्थलों के दर्शन किये।वही श्रद्धालुओं ने लंगर हाल में पहुँचकर गुरु का अटूट लंगर छका। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने डेरा कारसेवा पहुंचकर प्रमुख बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद लिया।ओर श्रद्धालुओं ने गुरु का अटूट लंगर छका। गुरुद्वारा प्रबधंक कमेटी ने श्रद्धालुओ को वैशाखी पर्व की शुभकामनाएं दी।गुरुद्वारा प्रबंधक
कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिये विशेष प्रबंध किये थे। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबधंक कमेटी के प्रधान व पूर्व आइएएस डा० हरबंश सिंह चुघ, महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह,डारेक्टर गुरदयाल सिह,हरभाग सिह,सोनू सिह,रंजीत सिह सहित हजारो श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन