तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की कुचलने से मौत।
04 अप्रैल, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) ग्राम औदली के पास अनियंत्रित डंपर ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।साधुनगर के आसपास अवैध खनन की वजह और ओवरलोडिंग के कारण सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है। अवैध खनन कर वाहन यूपी तक तस्करी के लिये माफिया ग्रामीण मार्गो में अंधाधुध दौड़ाते है, जो हादसों का कारण बन रहे है।सोमवार को ग्राम नगला नानकमत्ता निवासी 58 वर्षीय चेतराम पुत्र राम सिंह अपनी स्कूटी से जा रहा था। चेतराम के दामाद वासुदेव ने बताया कि ग्राम औदली के पास पहुंचते ही खनन से भरे तेज रफ्तार ओवरलोड डम्पर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। ओवरलोड डम्पर चेतराम को कुचलता हुआ निकल गया । हादसे में चेतराम के शरीर का आधा हिस्सा कुचल गया।जिससे चेतराम की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों साधुनगर व उसके आसपास गांव के खेतो में माफियो ने अवैध खनन के भंडारण कर रखे है। अवैध खनन भंडारण से माफिया आरबीएम की तस्करी करते है। चोरी के खनन को तस्करी करने के लिये अवैध खनन से भरे वाहनों को चालक तेज गति से दौड़ाते है। जो हादसों का कारण बन रहे है।