बिडोरा मझोला गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग।
04 अप्रैल, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)बिडोरा मझोला गांव में कच्चे घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, आग लगने से घर में रहने वाले परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया, मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह राणा ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार बिडोरा मझोला गांव में बीती रात्रि गुरबख्श सिंह पुत्र इंदर सिंह जो की मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है, उसके घर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। घर में आग लगने से घर में रखा सारा कीमती सामान अनाज, कपड़े, रजाई आदि जलकर राख हो गए। जिससे भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, मौके पर ग्राम प्रधान भास्कर संभल की सूचना पर खटीमा फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची। लेकिन उससे पहले ही गांव के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था, क्षेत्र के विधायक गोपाल सिंह राणा ने पीड़ित परिवार से मिलकर आग से हुए नुकसान पर परिवार को दिलासा देते हुए मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।