-->

search ad

केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुँचे गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब, टेका मत्था।

केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुँचे गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब, टेका मत्था।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में शीश नवाकर प्रदेश की खुशहाली की अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर मैनेजर रंजीत सिह ने उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। पशुपालन, दुग्ध विकास, मतस्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाॅल, कौशल विकास एवं सेवा योजना के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा मंत्री बनने के बाद प्रथम बार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे, भाजपा के पूर्व विधायक डाॅ० प्रेम सिंह राणा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सौरभ बहुगुणा का गर्मजोशी के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार साहिब में शीश नवाकर  प्रदेश की खुशहाली की अरदास की। कैबिनेट मंत्री ने गुरु का प्रसाद ग्रहण किया।इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू भी हुए। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा अपने काफिले के साथ धार्मिक डेरा कार सेवा पहुंचे और धार्मिक डेराकार सेवा के बाबा तरसेम सिंह से आशीर्वाद लिया। बाबा तरसेम सिंह ने बहुगुणा को शाल एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर राइस मिलर्स उमेश अग्रवाल, दयानंद तिवारी,भवानी जोशी,ओम नारायण, गौरव वर्मा, विशाल गोयल, लखविंदर सिंह लक्खा, निरवैल सिंह संधू, दारा सिंह, दिलबाग सिंह, मनिंदर सिंह गुलाटी, सुमित जोशी आदि भाजपाई मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन