-->

search ad

एसएसबी ने पकड़े 4 हजार  नेपाल निर्मित खुखरी सिगरेट के पैकेट, एक तस्कर गिरफ्तार।

एसएसबी ने पकड़े 4 हजार नेपाल निर्मित खुखरी सिगरेट के पैकेट, एक तस्कर गिरफ्तार।


चंपावत:(चरनसिंह सरारी) चंपावत में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर 57 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट बृजपाल सिंह नेगी के दिशा निर्देश पर एसएसबी ए-समवाय धनुष पुल पर भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नाका पेट्रोलिंग द्वारा कड़ी चौकसी रखी जा रही है।इसी क्रम में सोमवर को सीमा पर एसएसबी ए-समवाय धनुष पुल की चेकपोस्ट गड़ी गोठ में उपनिरीक्षक मंग सिंह के नेतृत्व में एसएसबी टीम द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान खुफिया जानकारी के आधार पर एक सफेद रंग की एक कार टयोटा- यू०के०-06 एक्स-3027 को एसएसबी टीम द्वारा रोक कर तलाशी ली गई।तलाशी के बाद कार की डिग्गी से 4 हजार पैकेट नेपाल निर्मित खुखरी सिगरेट बरामद की गयी। साथ ही कार के ड्राइवर आनंद बल्लभ पुत्र स्वर्गीय प्रयाग दत्त उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम भैंसा झाला, ग्राम पंचायत गुदमी, जनपद चंपावत को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वही आपको बता दें कि यह तस्करी का सामान अवैध तरीके से भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के अवैध रास्तों का इस्तेमाल करके नेपाल से भारत की ओर लाया जा रहा था जिसको सीमा पर एसएसबी की सतर्कता और चौकसी की वजह से पकड़ लिया गया।इस दौरान पेट्रोलिंग पार्टी में सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार, मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार, आरक्षी रोहिताश मीणा, वीरेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार चौधरी, सचिन कुमार शर्मा, महिला आरक्षी ओमरती, शबाना मलिक, अनीता स्वामी तथा पूजा सैनी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन