केदारनाथ की यात्रा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है ये है कारण
24 मई, 2022
Edit
देहरादून (सतपाल सिंह सरारी) उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदली है जिसके चलते केदारनाथ क्षेत्र में तेज बारिश और घना कोहरा छा गया। मौसम में परिवर्तन को देखते हुए प्रशासन ने ऐतिहातन तत्काल प्रभाव से यात्रा पर रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुंड आदि स्थानों पर यात्रियों को रोक दिया गया है। खराब मौसम के चलते केदारनाथ से भी नीचे की ओर किसी यात्री को जाने की अनुमति नहीं दी गई। यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि ‘जो यात्री जहां पर मौजूद हैं, वहीं पर रहे ।