-->

search ad

सरौंजा गांव में बच्चे को खींचकर ले जा रहे तेंदुए से माँ ने छुड़ाया।

सरौंजा गांव में बच्चे को खींचकर ले जा रहे तेंदुए से माँ ने छुड़ाया।



नानकमत्ता :(चरनसिंह सरारी) नानकमत्ता क्षेत्र के  ध्यानपुर-सरौंजा जंगल के किनारे बसे गांव सरौजा में घर के बाहर सो रहे दस वर्षीय बालक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। बालक के चीखने पर बगल में सो रही उसकी मां ने तेंदुए के जबड़े से बच्चे को छुड़ा लिया। जिसके बाद दबे पांव तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में घायल बच्चे को नानकमत्ता के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। उसके सिर और पीठ पर तेंदुए के पंजे और नाखूनों के निशान पाए गए है।रनसाली रेंज के रेंजर प्रदीप धोलाखंडी ने बताया कि रनसाली वन क्षेत्र से सटे सरौंजा गांव में दस वर्षीय बलजीत सिंह पुत्र हजारा सिंह अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रहा था। देर रात घात लगाए तेंदुए ने बलजीत सिंह पर हमला कर दिया। बच्चे के चिल्लाने पर बगल में सो रही मां यह देखकर सतर्क हो गई और उसने अपने बच्चे को तेंदुए के चंगुल छुड़ा लिया। शोर-शराबा होने से तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया।सूचना पर पहुँचे वनकर्मी घायल को सरकारी अस्पताल नानकमत्ता लेकर पहुंचे। चिकित्सक डा० खुशबू ने बताया कि बच्चे के सिर, पीठ पर खरोंच के निशान मिले हैं।रनसाली रेंज के रेंजर प्रदीप धोलाखण्डी ने बताया कि सरौंजा वनबीट क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट रहता है। ग्रामीणों को घर के बाहर रात में सोने के लिए मना किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बनाए रखने की अपील की है। कहा कि घायल को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। सूचना पर नानकमत्ता के पूर्व विधायक डा० प्रेम सिंह राणा ने घायल के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।


सोलर फेसिंग के झटके से तेंदुए और बाघ को रोकने की तैयारी।

 नानकमत्ता: फारेस्ट डिपार्टमेंट ने तेंदुए और बाघ के हमले रोकने के लिए वनक्षेत्रों की तीन रेंज के संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग की व्यवस्था की है। सोलर फेंसिंग के जरिए ग्रामीण हिंसक जानवरों के हमलों से सुरक्षित रहेंगे। अन्य वन्यजीव उनके खेतों को नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। सोलर फेंसिंग के संपर्क में आने पर वन्यजीवों को 12 बोल्ट का करंट महसूस होगा। इस वजह से वन्यजीवों में दहशत बनी रहेगी। इससे वन्य जीव आबादी की तरफ मूवमेंट नहीं करेंगे। इससे ग्रामीणों को तेंदुए के हमले से सुरक्षित रखा जा सकेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन