पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला अपने साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। इस दौरान काले रंग की गाड़ी में सवार कुछ हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। मूसेवाला पर 30 राउंड की फायरिंग हुई है। अपनी कार खुद ड्राइव कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मूसेवाला को लगातार गैंगस्टर से धमकियां मिल रही थी। वहीं, उनकी हत्या पर राजनीतिक प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गई है।
आदेश के खिलाफ जाने वाले थे कोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला अपने घर से कुछ ही दूर निकले थे। इससे पहले पंजाबी सिंगर ने सुरक्षा हटाए जाने के बाद उन्होंने अपने वकील से बात की थी। वह कोर्ट में पंजाब सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपील करने वाले थे। सिद्धू मूसेवाला को पता था कि उनकी जान को खतरा है। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला के अलावा 424 और लोगों की सुरक्षा को हटा दिया गया था। वहीं, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक जताते हुए कहा कि पंजाबी सिंगर की हत्या से सदमा लगा है।