नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जयपुरिया स्कूल रहा दूसरे स्थान पर।
29 मई, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) भारतीय खेल संघ द्वारा आयोजित छटी नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन डीपीएस प्रयागराज उत्तर प्रदेश में शनिवार,रविवार को आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 600 से ज्यादा खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबॉल व एथलेटिक्स में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, सितारगंज के छात्रों ने कबड्डी व एथलेटिक्स में प्रतिभाग किया। कबड्डी चैंपियनशिप सेमी फाइनल में जयपुरिया टीम ने यू०पी० क्लब टीम को 24-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, व फाइनल में टीम यू०पी०-इलेवन 25-20 से विजेता रही व टीम जयपुरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।एथलेटिक्स में कार्तिकेय भारद्वाज ने 100 मी० तथा वर्णित ने 200 मी० में प्रतिभाग कर दोनों ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के चेयरमैन रमेश गोयल मेनेजिंग डायरेक्टर महेश मित्तल डायरेक्टर आकाश मित्तल व प्रधानचार्य पंकज शर्मा ने विडियो कॉल के माध्यम से पूरे दल को शुभकामनाएं दीं तथा कप्तान हर्षदीप सिंह और उप-कप्तान अरमान सिंह को उनके प्रसंशनीय प्रदर्शन के लिये प्रोत्साहित किया।