नाबालिक लड़की बरामद, अपहरण करने वाला आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार।
29 मई, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) 10 मई को ग्राम पीपलहत्ता, 90 एकड, सिडकुल, कोतवाली सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर निवासी महिला ने लिखित तहरीर देकर अपनी नाबालिग 14 वर्षीय पोती के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में थाना सितारगंज में लिखित तहररीर दी गयी थी। जिसपर पुलिस ने मुकदमा एफआईआर संख्या- 175/2022 धारा-365 भा०द०वि० के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ पंजीकृत किया था। गुमशुदा नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर व पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सितारगंज तथा प्रभारी निरीक्षक के दिशा निर्देशानुसार कोतवाली से टीम गठित कर गुमशुदा की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किये गए व गठित टीम द्वारा आसपास के लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर लगातार बरामदगी के प्रयास किये गये। गठित टीम को मुखबिर की सूचना पर बीते शुक्रवार को गुमशुदा/ अपहृता नाबालिग लड़की को ग्राम टेडा, चौकी ईंटगाँव, थाना बिलसण्डा, उ०प्र० से आरोपी सुनील पाल पुत्र ऋषिपाल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बिठोरिया नं० 1, चौपला चौराहे के पास, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल के कब्जे से बरामद कर ली गयी तथा दर्ज मुकदमे में धारा-365 भा०द०वि० को धारा 363/366 भा०द०वि० में तरमीम कर धारा 376(3) भा०द०वि० व 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गयी तथा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जैल भेज दिया गया। पुलिस टीम ने लगातार कड़ी मेहनत व कठिन परिश्रम कर नाबालिग गुमशुदा को बरामद कर लिया जिसके लिये पीडित परिवार व स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया व पुलिस द्वारा किये गये कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एस०आई० चन्दन सिंह बिष्ट (विवेचक) चौकी प्रभारी सिडकुल,कोतवाली सितारगंज, का० कमलनाथ गोस्वामी,महिला का० ज्योति शर्मा,का० भूपेंद्र राम एसओजी आदि शामिल रहे।