नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के खिलाफ सूरज के पिता ने दी तहरीर ,कुछ दिन पूर्व सूरज कापड़ी की हुई थी नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
28 मई, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) बीती 21 मई को सितारगंज के न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र में खटीमा चकरपुर निवासी युवा सूरज कापड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मृतक सूरज कापड़ी के पिता ने सितारगंज कोतवाली पहुँचकर नशा मुक्ति केंद्र न्यू लाइफ के संचालक के खिलाफ हत्या की तहरीर सौंपी है। साथ ही अपने इकलौते बेटे सूरज के साथ बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने वालो के खिलाफ पुलिस से कार्यवाही करने की मांग कर न्याय की गुहार लगाई है।गौरतलब है कि खटीमा के चकरपुर निवासी 28 वर्षीय सूरज कापड़ी की जहां 21 मई को नशा मुक्ति केंद्र न्यू लाइफ सितारगंज में संधिग्द परिस्थितियों में मौत हो गई थी।वही सूरज के शव पर मारपीट के गम्भीर निशानों को देख कर सूरज के परिजनों ने उस वक्त सूरज की नशा मुक्तिं केंद्र में हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में सूरज के पिता ने सितारगंज कोतवाली पहुँच कर नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के खिलाफ उनके पुत्र की हत्या करने की पुलिस को तहरीर सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।सूरज की मौत के बाद बंद पड़े न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र सितारगंज के बारे में मीडिया से रूबरू होते हुए सूरज के पिता ने कहा कि 15 मई को उन्होंने अपने बेटे को सितारगंज के न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था लेकिन 21 मई को उन्हें नशा मुक्ति केंद्र से फोन आया कि उनके पुत्र की तबियत खराब है सितारगंज में सही हॉस्पिटल ना होने के चलते वह उसे पीलीभीत हॉस्पिटल लेकर आये है।वह जब अपनी पत्नी को लेकर तुंरत चकरपुर से पीलीभीत को निकले तो उनके पास फिर नशा मुक्ति केंद्र संचालक का फोन आया कि उनके पुत्र की मृत्यु हो चुकी है।जब उनके घर सूरज का शव पहुँचा तो उसके शरीर मे गम्भीर चोट के निशान थे साथ ही उसका हाथ व पैर टूटा हुआ था।उनके बेटे की डेड बॉडी को देखकर साफ लग रहा था कि उसकी मारपीट कर बेहरहमी से हत्या की गई है।उस समय भी उन्होंने सितारगंज पुलिस से मुकदमे को लेकर संपर्क किया तो पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर लिखने की बात कही थी।इसलिए पीएम रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने सितारगंज कोतवाली पहुँचकर पुलिस को नशा मुक्ति केंद्र न्यू लाइफ के संचालक के खिलाफ तहरीर सौंपी है।वही सूरज के पिता ने बताया की सितारगंज पुलिस ने उन्हें आश्वाशन दिया है कि पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नही आया है।वही बिसरा रिपोर्ट आने का इंतजार करते है।तभी अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायेंगे।सूरज के पिता ने बताया की पुलिस ने भी माना है कि सूरज के साथ गम्भीर तरीके से मारपीट की गई है।इसलिए पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करेगी ऐसा पुलिस ने उन्हें आश्वाशन दिया है।वह चाहते है कि उनके इकलौते बेटे व चार बहनों के इकलौते भाई को जिन दरिंदो ने बेहरहमी से मारा है।पुलिस उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करें।इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक नगर के दूसरे नशा मुक्ति केंद्र पर भी छापेमारी की तो उसमें भी अनिमताऐ पायी गयी। लेकिन अब उस पर स्वास्थ्य विभाग ने क्या कार्यवाही की है ये देखने वाली बात है।