योगसन प्रतियोगिता में एकेडमी स्कूल के बच्चों ने लिया भाग।
27 मई, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)बुधवार को श्री गुरु नानक एकेडमी नानकमत्ता में चारों हाउसों की योगासन प्रतियोगिता का योगाचार्य ललित जोशी एवं एडमिनिस्टर वायला कौर ने आयोजन किया। जिसमें चारों हाउसों में रानी लक्ष्मीबाई (ब्लू हाउस) भगत सिंह ( रेड हाउस) सुभाष चंद्र बोस (येलो हाउस) चंद्रशेखर आजाद( ग्रीन हाउस) के बच्चों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक के रूप में ललित मोहन जोशी योगाचार्य एवं प्राकृतिक चिकित्सक खटीमा निकट डिग्री कॉलेज रहे। संचालन रमेश ओली योग एवं मलखंब शिक्षक ने किया। प्रतियोगिता में सुभाष चंद्र बोस हाउस ने प्रथम स्थान एवं चंद्रशेखर आजाद हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही रानी लक्ष्मीबाई हाउस एवं भगत सिंह हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में येलो हाउस के चमन गुप्ता, रविंद्र कौर, ग्रीन हाउस के अर्चना राणा, सुखबीर सिंह राठौर व ब्लू हाउस की शरनदीप कौर, जसपाल सिंह तथा रेड हाउस के नवनीत कौर एवं सिमरनजीत कौर उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में रंजना, सुरतीका, विक्रम आदि दर्जनो लोग उपस्थित रहे।