खादी ग्रामोउधोग आयोग द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलओ को किया जागरूक।
26 मई, 2022
Edit
हल्द्वानी:(चरनसिंह सरारी) खादी ग्रामोद्योग आयोग हल्द्वानी के तत्वावधान में हिमालय चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षण में 7 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्राइमरी पाठशाला बंदिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग आयोग प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य इंदरजीत द्वारा उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया। जिसमे 100 महिलाओं ने भाग लिया। ट्रस्ट के चेयरमैन कमल सिंह एवम महासचिव ए के पाराशर द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार कैसे अपनाए जानकारी दी गई। इस अवसर पर हल्द्वानी के चंद्रा , समाज सेवक हरेंद्र प्रसाद एवम ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने सभी महिलाओं को प्रोत्साहित किया और स्वरोजगार अपनाने की अपील की।