-->

search ad

लालकुआ-जेलकैम्प-नानकमत्ता-खटीमा रेल परियोजना की भूमि आवंटन की मांग को लेकर बहुगुणा को सौपा ज्ञापन।

लालकुआ-जेलकैम्प-नानकमत्ता-खटीमा रेल परियोजना की भूमि आवंटन की मांग को लेकर बहुगुणा को सौपा ज्ञापन।



सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) रेल जन संघर्ष समिति ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को सौंपे ज्ञापन में लालकुआं –शक्तिफार्म - जेल कैम्प से सितारगंज होते हुये नानकमत्ता व खटीमा तक की रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही को आगे बढाने की मांग की है । गन्ना विकास , चीनी उद्योग एव पशुपालन मंत्री बहुगुणा को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में यह परियोजना किच्छा-खटीमा रेल परियोजना के रूप में स्वीकृत हुई थी । लेकिन राज्य सरकार द्वारा परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण न किये जाने से काम नहीं हो सका । अब इस परियोजना को लालकुआं शक्तिफार्म - जेल कैम्प - सितारगंज - नानकमत्ता - खटीमा रेल परियोजना कर दिया गया है । इसका सर्वेक्षण भी पूर्वोत्तर रेलवे ने नये एलाइनमेन्ट के तहत कर लिया है । इस परियोजना की कुल लागत 1389.76 करोड़ आंकी गई है । इस परियोजना के लिए राज्य सरकार से भूमि की मांग की गई है । रेल प्रशासन ने इस संबंध में जिलाधिकारी उधमसिंह नगर व प्रमुख सचिव उत्तराखंड को तीन पत्र भेजे है । कहा गया है कि सौरभ ने इस संबंध में वर्ष 2019 में विधानसभा में प्रश्न भी उठाया था । इसके बाद भी भूमि अधिग्रहण का कार्य धरातल पर नहीं उतर पाया । ज्ञापन में कहा गया है कि इस परियोजना से टनकपुर में पूर्णागिरी धाम , नानकमत्ता गुरूद्वारा व औद्योगिक पार्क में आने जाने वालों को सुविधा मिलेगी । मांग की गई कि रेलवे को भूमि आवंटन के लिए अपने स्तर से समुचित प्रयास किये जायें। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के संयोजक दिगंबर सती , संरक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव , रामप्रताप , गौरव भारद्वाज , अबरार अहमद , बाबू मियां , सरस्वती देवी , बसंती देवी , पुष्पा सिंह , अमित कुमार , स्वीटी मिश्रा , प्रशांत , रोहित सिंह , धर्मेन्द्र , लक्ष्मण आदि दर्जनो शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन