-->

search ad

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा का हुआ शुभारंभ।

ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा का हुआ शुभारंभ।



सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा का शुभारंभ बुधवार को विधिविधान से किया गया। शाखा का उद्घघाटन राजयोगिनी डॉ० वीके मनोरमा ने किया। सरोज, निर्मल, बलजीत और अनुराधा ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।अदिति और पूजा ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे और भाजपा नेता शिव कुमार मित्तल रहे। राखी ने संस्था के कार्यकलापों से परिचित कराया और मोहित ने दीप प्रज्ज्वलित किया।इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।इस मौके पर दलीप सिंह कार्की,पार्वती देवी, छवि,वीना साहू,जया जोशी, सुमन राय,ज्योति, ईशान, पारुल, चंद्रावती,मदन,राजेश शैली व हेमंत मनराल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन