एक ऐसा गाँव जहां महिलाओं को अपने सभी देवरों के साथ जबरदस्ती शारीरक संबंध बनाने को मजबूर किया जाता है।
25 मई, 2022
Edit
अलवर:(राजस्थान) कहा जाता हैं कि जोड़ियाँ आसमानों में बनती हैं और धरती पर उनका मिलना होता हैं. शादी सामाजिक दृष्टि से बेहद ही पवित्र बंधन माना जाता है और इसे सात जन्मों का साथ भी माना जाता हैं. लेकिन एक ऐसे मामलें के बारे में जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।जहाँ 21वीं सदी में सभी पुरुष और महिलाओं के बीच भेदभाव न करने की बात कहते हैं लेकिन फिर भी कुछ ऐसी जगहें हैं जहाँ महिलाओं के साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया जाता हैं।आज हम एक ऐसे गाँव की बात करेंगे यहां सिर्फ जमीन का बंटवारा होने से बचाने के लिए एक भाई शादी नहीं करके अपनी ही भाभी से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है। केवल 2 गज ज़मीन बचाने लिए एक शख्स को अपनी बीवी अपने भाईयों के साथ शेयर करनी पडती है। यहाँ सभी महिलाओं को अपने परिवार वालों की मर्जी से ही अपने सभी देवरों के साथ जबरदस्ती शारीरक संबंध बनाने पड़ते हैं।वैसे तो हमारे देश में महिलाओं की रक्षा के लिए कई कानून बनाए गए हैं, लेकिन इस गाँव में खुले तौरपर कानूनों को ताक पर रखते हुए महिलाओं के साथ अत्याचार किया जाता हैं। दरअसल अजीबोगरीब हरकतों के पीछे 2 दिलचस्प वजह भी बतायी गयी हैं।औरतों के साथ हो रहे अपराध के पीछे एक वजह महिला और पुरूष के बीच में बढ़ रहा लिंगानुपात और दूसरा लोगों के पास पैसों और जमीन की कमी बताया गया हैं। जिस गाँव की हम बात कर रहे हैं वो गाँव राजस्थान के जिला अलवर का मनखेरा गांव है यहाँ सभी सालों से इस अजीबोगरीब कुरीति को निभाते तो आ रहे हैं लेकिन कोई भी इस पर खुलकर बात नहीं करना चाहता हैं। जबकि गाँव के लोगों ने महिलओं को इतना हक़ नहीं दिया है कि वे इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज करा सके।जबकि महिलाओं के हक के लिए कई एनजीओ भी कार्य कर रहे है। इस गांव मे यदि कोई भी महिला गलती से भी गैर मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर देती है तो सभी उसके साथ बेहद खराब बर्ताव करते है। एक बार सरकार ने इस गाँव में एक अध्ययन कराया था। जिसमे ये बात निकलकर सामने आई थी कि कम जमीन के कारण यहां के ज्यादातर पुरुषों की शादी नहीं हुई हैं।