-->

search ad

पुलिस ने वांछित चल रहे 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने वांछित चल रहे 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एनबीडब्ल्यू व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अनुपालन में मंगलवार को माननीय न्यायालय के अनुपालन में 6 वारंटियों को जैल भेजा। वारंटियों में परवीन सिंह पुत्र  पूरन निवासी सिसई खेड़ा थाना नानकमत्ता, हरभजन सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी सिसईखेड़ा नानकमत्ता, सुखविंदर कौर पत्नी जीत सिंह निवासी सिसईखेड़ा नानकमत्ता व हरबंस सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी सिसईखेड़ा नानकमत्ता को एसएसटी न० 596/21 धारा 147/504/506/427आईपीसी व एससीएसटी एक्ट तथा सुवेग सिंह पुत्र दीपा सिंह निवासी पहसैनी थाना नानकमत्ता, सुखदेव सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी पहसैनी फौजदारी वाद संख्या 2423/2016  धारा 26 एफ एक्ट में गिरप्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि०दीवान सिंह बिष्ट,उ०नि० शंकर सिंह बिष्ट, का० आनंद राम, का० चंदन सिंह, का० नवनीत कुमार, का० रमेश भट्ट, म०का० बबीता रानी आदि शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन