धार्मिक डेरा कार सेवा ने लंगरहाल का विशाल लेंटर डाला।
13 जुलाई, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी)धार्मिक डेरा कार सेवा श्री नानकमत्ता साहिब में लंगर हॉल का 3000 वर्ग फुट का विशाल लेंटर डाला गया।उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से लाखों की संख्या में संगत ने वाहेगुरु के जय कारे के साथ सेवा का सहयोग कर अपना जीवन सफल बनाया।धार्मिक डेरा कार सेवा श्री नानकमत्ता के मुख्य जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह, बाबा गेजा सिंह, बाबा रेशम सिंह, दारा सिंह, दिलबाग सिंह, हीरा सिंह, सुखविंदर सिंह, महेन्द्र सिंह तथा धार्मिक डेरा कार सेवा संस्थाओं के सभी जत्थेदार मौजूद रहे।