-->

search ad

संदिग्ध हालातों में ट्रेन से कटकर महिला की मौत

संदिग्ध हालातों में ट्रेन से कटकर महिला की मौत

 


रूद्रपुर। संदिग्ध हालातों में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक आदर्श बंगाली कालोनी निवासी राम सिंह मजदूरी करता है। उसकी 38 वर्षीय पत्नी रेखा देवी बीती रात संदिग्ध हालातों में शांति विहार स्थित रेलवे पटरी पर टेªन की चपेट में आ गयी। लोगों ने शव देकर मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लिया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ लग गयी। आस पास के लोगों ने महिला की शिनाख्त की। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन