-->

search ad

कारगिल विजय दिवस पर बच्चों ने दी जवानों को श्रद्धाजंलि।

कारगिल विजय दिवस पर बच्चों ने दी जवानों को श्रद्धाजंलि।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर के के०जे०एम० सीनियर सेकंडेरी स्कूल नानकमत्ता में आज कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर , कला , कविता लिखकर श्रधांजली अर्पित की गयी। सभी विद्यार्थियों द्वारा कुछ ना कुछ कला चित्र बनाकर व अपनी कक्षा में देश भक्ति गीत गाकर भागीदारी की गई, विद्यालय प्रबंधक कैलाश जोशी द्वारा बच्चों को कारगिल दिवस की जानकरी देते हुए कहा गया कि कारगिल विजय दिवस भारत में हर 26 जुलाई को मनाया जाता है, 1999 में लद्दाख में उत्तरी कारगिल जिले के पर्वत शिखर पर पाकिस्तानी सेना को उनके कब्जे वाले पदों से हटाने के लिए कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत का निरीक्षण करने के लिए मनाया जाता है।इस मौके पर प्रधानाचार्य महेश जोशी, उप प्रधानाचार्य पीयूष गुप्ता को-ओरडीनेटर ललिता भट्ट , हेमा उप्रेती , सविता राय , ममता पनतोला , कला अटवाल , व अन्य स्टाफ़ मौजूद थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन