-->

search ad

वांच्छित चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वांच्छित चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधमसिंहनगर द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन/एनबीडब्ल्यू /वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत चलाये जा रहे अभियान में  आरोपी इंद्रजीत सिंह पुत्र दलवीर सिंह निवासी ग्राम शहीजादा, चौकी धर्मकोट रंधावा, थाना डेरा बाबा नानक, पुलिस जिला बटाला, जिला गुरदासपुर, पंजाब को धारा 279/338 भा०द०वि० की गिरफ्तारी के लिए दर्ज पते पर दबिश देकर आरोपी इंद्रजीत सिंह बीते शुक्रवार को समय 4 बजकर 45 मिनट पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक भगोड़ा अपराधी है जिसके विरुद्ध वर्ष 2015 में आरोप पत्र प्रेषित किया गया था। विगत 07 वर्षों से लगातार माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट/ अन्य आदेशिकाएं जारी की जा रही थी परंतु आरोपी माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हो रहा था जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा कड़ी आपत्ति  भी जाहिर की थी।गिरफ्तार करने वाले टीम मेंउ०नि० चंदन सिंह बिष्ट, थाना सितारगंज,का० कमल नाथ गोस्वामी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन