-->

search ad

कलश यात्रा के साथ नो दिवसीय श्रीमद देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ।

कलश यात्रा के साथ नो दिवसीय श्रीमद देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ।



नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) आज ग्राम पंचायत बिडोरा में स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बिडोरा में कलश यात्रा के आयोजन के साथ ही नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का शुभारंभ हुआ। दूध वाले कुआ नानकमत्ता से कलश यात्रा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बिडोरा पहुंची। 1अगस्त से 9 अगस्त तक श्रीमद् देवी भागवत पुराण का कथा वाचन दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा, तथा 10 अगस्त को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुरुक्षेत्र से आए आचार्य मधुसूदन द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री राम भरोसे गिरी सिद्धेश्वर शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्म सिंह राणा, कृष्ण कुमार आचार्य, भास्कर सम्मल ग्राम प्रधान बिडोरा, आचार्य मधुसूदन , सुखदेव सिंह राणा , आनंद सिंह राणा , कमल, प्रदीप,अशोक, कपिल , अनिल, नंद सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन