राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौपा।
01 अगस्त, 2022
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) राजकीय महाविद्यालय सिसौना सितारगंज मे आज छात्र-छात्राओ ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर प्राचार्य महोदय को ज्ञापन सौपा है ।जिसमें छात्र-छात्राओं ने मांग की है कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड टेबलेट योजना के अंतर्गत छूटे हुए सभी छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री टेबलेट योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि उनके बैंक खातों में प्रदान की जाए, ताकि निर्धन वर्ग के छात्र छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण के कार्य में कोई असुविधा का सामना ना करना पड़े।साथ ही उन्होंने दूसरी मांग की है कि बीकॉम विभाग में शिक्षकों की पूर्ण नियुक्ति की जाए जिससे कि नवीन छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में कोई मुश्किलों का सामना ना करना पड़े। मांग करने वाले छात्र-छात्राओं में पारस भंडारी ,चंदन यादव, तुषार शर्मा, राजीव यादव, योगिता छेत्री सहित दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थे।