-->

search ad

सिडकुल से स्क्रैप चुराने वाले दो चोर पुलिस ने धरे, एक चोर अभी भी फरार।

सिडकुल से स्क्रैप चुराने वाले दो चोर पुलिस ने धरे, एक चोर अभी भी फरार।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) बीते सोमवार को वादी सावन कुमार गुप्ता पुत्र परशुराम गुप्ता , डिप्टी मैनेजर (एचआर) गाजियाबाद प्रिसिशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, सिडकुल सितारगंज ने  लिखित तहरीर देकर कहा था कि 24 जुलाई की रात्रि लगभग 9 बजे अज्ञात चोरों द्वारा कंपनी में घुसकर स्टोर रूम का ताला तोड़कर कंपनी परिसर में रखा कॉपर स्क्रैप लोहे के ब्रैकेट, लोहे के रॉकर आर्म चुरा लिए है।इस संबन्ध में थाना सितारगंज में एफआईआर संख्या- 303/2022 यू/एस 380/457 आईपीसी के तहत अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया, पुलिस द्वारा बरामदगी व आरोपियों की तलाश के लिए  क्षेत्राधिकारी सितारगंज व प्रभारी निरीक्षक सितारगंज के निर्देशन में तथा उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, उक्त गठित टीम द्वारा आज मंगलवार को दिन में लगभग सवा बारह बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपियों मे सलमान खान पुत्र असीदुल्ला खान निवासी वार्ड नंबर 6 आजाद नगर मोहल्ला, थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर, उम्र 27 वर्ष व दूसरा आरोपी मोहम्मद राजा पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी वार्ड नंबर 6 आजाद नगर मोहल्ला, थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा वांच्छित आरोपी उवैश पुत्र शमशुल निवासी इस्लामनगर थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर मोके से फरार गया जिसकी तलाश जारी है।दोनों आरोपियों के कब्जे से मुकदमे से संबंधित चोरी किया माल कॉपर स्क्रैप लगभग 35-40 किलो, 5 लोहे के ब्रेकेट,9 लोहे के रॉकर आर्म व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो होंडा एचएफ डीलक्स संख्या-यू०ए०-6एफ-5031 बरामद की गई, ओर आरोपियों के खिलाफ धारा 380/457/411 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजिकृत करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया ओर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।जहाँ से उन्हें जैल भेज दिया गया।पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ०नि० चंदन सिंह बिष्ट, प्रभारी चौकी सिडकुल थाना सितारगंज,का० राजेंद्र गोस्वामी, चौकी सिडकुल थाना सितारगंज, का० अर्जुन नग्नयाल, चौकी सिडकुल थाना सितारगंज,
का० कमल नाथ गोस्वामी, चौकी सिडकुल थाना सितारगंज आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन