हनी ट्रेपिंग गैंग के 2 महिलाओं सहित 6 सदस्य थाना नानकमत्ता पुलिस की गिरफ्त में, 4 सदस्य अभी फरार।
13 अगस्त, 2022
Edit
नानकमत्ता:(चरन सिंह सरारी) 25 मई को जयराम पुत्र इंद्रपाल प्रसाद निवासी अमरिया पीलीभीत उ०प्र० अपने मित्र यशपाल के साथ मोटरसाईकिल पर बरा से खटीमा जा रहा था बिज्टी चौराहा सितारगंज से दो महिलाए मिली जिन्होने वादीगण से नानकमत्ता तक लिफ्ट लेकर के जाते समय मोबाइल नंबर एक दुसरे से आदान प्रदान कर लिए, और वादी से बात कर उन्हे अपनी मीठी-मीठी बातो में फसाकर के दोस्ती कर भरोसा दिलाकर अपनी मोसी के घर ग्राम बिडौरा मझौला में मिलने के लिए बुलाया, अगले दिन 26 मई को वादी को बुलाकर बिडौरा मझौला के मकान में पहले मेहमान नवाजी की,ओर उसके कुछ देर बाद 5-6 व्यक्ति घर पर बुलाकर के घर में बंधक बना लिया और झूठे आरोप लगाकर मुकदमे में जैल भेजने की धमकी देकर, तमंचे की नोक पर मारपीट, गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए जान बक्सने के लिए 50 हजार रुपये की डिमान्ड की। रुपये लेने जाने का बहाना करते हुए मौका मिलने पर वादीगण ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। जिस सम्बन्ध में वादी जयराम मोर्य की तहरीर के आधार पर थाना नानकमत्ता में मुकदमा एफ०आई०आर० नंबर 123/2022 धारा 323 504 506 342 386 120 बी भा०दा०वि० पंजीकृत हुआ, जिसकी विवेचना उ०नि० जावेद मलिक को सुपुर्द की गयी। वादी दिनेश अग्रवाल पुत्र भीमराज अग्रवाल निवासी पीलीभीत मझौला उ०प्र० की कपडे की दुकान मझौला मेन मार्केट में है। जिसके पास एक गीता नाम की महिला निवासी बनगवा खटीमा कपडे लेने आते रहती थी। जो उधार के कपडे ले जाती थी। गीता नाम की लडकी ने वादी के पास फोन कर कहा कि एक महिला को भेज रही हूँ वह कपडे खरीदना चाह रही है। वादी ने कहा भेज दो गीता का नाम लेकर महिला वादी की दुकान पर आई वादी से तीन सूट लिये तथा 15 सौ रु० उधार करके चली गई। अगले दिन से ही उक्त महिला का वादी के पास फोन आने लगा कहने लगी कि मैं सिसईखेडा में आपकी मार्केट बनवा दूंगी आप मेरे पास आ जाओ। दिनांक 10 जून को वादी सिसईखेडा पर गया तो उक्त महिला सडक पर मिली तथा महिला बोली चलो मेरे घर पर चलते है मैं आपके पैसे दे दुगी । वादी को महिला अपना घर बताकर सिसईखेडा के पास ही एक घर मे ले गयी। कुछ देर बाद ही 5-6 लडके भी आ गये, जिन्होंने वादी के साथ मारपीट करी और कहने लगे तूने हमारी महिलाओं के साथ गलत हरकतें करी है तेरे पास जितने पैसे हैं हमें दे, दे नही तो हम तुझे जान से मार देंगे। और वादी की जेब से 10 हजार रुपये व मोबाईल फोन छीन लिए तथा कहने लगे और दो लाख रुपये मगाओं तब तुम्हें छोडेंगे फिर उन्होंने वादी को धमकाकर वादी के लडके को फोन करने को कहा तथा उससे पेटीएम का पासवर्ड मांगा और वादी ने अपने लडके को फोन कर कपडे के सौदे का बहाना कर कोड मांगा आरोपितों ने वादी के लडके से दुकानदार बनकर फोन पर बात करी तथा कई बार पैसे डालने को कहा काफी वक्त तक वादी को बंधक बनाकर घर में रखा गया। उक्त सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना नानकमत्ता में मुकदमा एफ०आई०आर० न० 131-22 धारा 323 506 342 386 120 बी भा०द०वि० पंजीकृत हुआ था जिसकी विवेचना उ०नि० दीवान सिहं बिष्ट को सुपुर्द की गयी ।उपरोक्त संगीन घटनाओ को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिहंनगर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। जिसके अनुपालन में विवेचक उ०नि० जावेद मलिक व उ०नि० दीवान सिहं बिष्ट द्वारा विवेचना में ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए वादीगण से गहनता से पूछताछ कर आरोपितों के नाम व हुलिया पूछा गया जिसमें वादीगण द्वारा कुछ अधुरे नाम बताकर आरोपितों की पहचान बताई गई, मुखबिर मामुर कर ठोस सुरागरसी पतारसी करते हुए नानकमत्ता क्षेत्र से उक्त हुलिया के व्यक्तियो की फोटो लेकर के वादीगण को दिखाकर आरोपितों को चिन्हित किया गया जिसमे आरोपित गैंग लीडर बूटा सिहं पुत्र वीर सिह निवासी बिचुआ भूड़ थाना नानकमत्ता, गुरनाम सिहं उर्फ गामा पुत्र खण्डा सिह निवासी हरैया थाना नानकमत्ता, गुरविंदर सिहं पुत्र जंगीर सिह निवासी सिसईखेड़ा थाना नानकमत्ता, जैन्टी उर्फ गुरजन्ट सिह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी सिसईखेड़ा थाना नानकमत्ता, सुखविन्दर सिहं उर्फ कुलवंत सिह पुत्र छबेग सिह निवासी केथुलिया थाना नानकमत्ता , सन्नी पुत्र मंगत सिह निवासी हरैया थाना नानकमत्ता, गोगी मौसी उर्फ गुरमीत कौर उर्फ बलविंदर कौर पत्नी बलवीर सिंह उर्फ बुद्धी निवासी हरैया थाना नानकमत्ता, गिता उर्फ सिमरन पत्नी स्व० मलकीत सिंह पुत्री स्व० नानक सिह निवासी बनगंवा थाना खटीमा, गिता उर्फ मंजीत कौर पुत्री सुरजीत सिंह निवासी टुकड़ी थाना नानकमत्ता, बलवन्त कौर पत्नी सुरजीत सिंह पुत्री बलकार सिह निवासी बिडोरा मझोला थाना नानकमत्ता के नाम प्रकास में आये। उपरोक्त आरोपितों ने एक गैंग बनाकर अपराधिक षडयन्त्र रचकर, महिला सदस्य से सम्पर्क करवाकर आम लोगो को मिठी मिठी बातो में फसाकर अपना शिकार बनाते थे। इस गैंग का सरगना बूटा सिहं पुत्र वीर सिह निवासी बिचुआ है। जिस पर थाना नानकमत्ता में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।उपरोक्त प्रकरण में आरोपितों में गुरनाम सिहं उर्फ गामा पुत्र खण्डा सिह निवासी हरैया को पूर्व में गिरफ्तार कर जैल भेजा जा चूका है जबकि बीते शुक्रवार को आरोपितों में गुरविंदर सिहं, गोगी, बलवन्त कौर, गिता उर्फ मंजीत कौर को अरोपिता बलवन्त कौर के किराये के मकान ग्राम बिडौरा मझौला से गिरफ्तार किया गया। जबकि एक अन्य अरोपित सुखविन्दर सिहं उर्फ कुलवंत सिंह को ग्राम कैथलिया जाने वाली सडक से शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त आरोपितों को माननीय न्यायालय पेश कर जिला कारागार हल्द्वानी भेजा जा रहा है।जबकि चार आरोपी अभी फरार बताए जा रहे है।जिनको पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। ओर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।इधर पकड़ने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गोरव,उ०नि० जावेद मलिक, उ०नि० दीवान सिंह बिष्ट,का० नवनीत कुमार, का०मोहन गिरी,का० विक्रम सिंहं,का० रमेश भट्ट,म०क० विद्धा रानी,म०क० बिना कोहली, का० नवीन जोशी,पी०आर०डी० विद्धा देवी, चौकीदार मिल्खा सिह,गुरमेज सिह आदि शामिल रहे।